जयपुर

IPS राजीव शर्मा ने संभाला राजस्थान DPG का पदभार, साइबर क्राइम पर रोक को बताया अपनी प्राथमिकता

वरिष्ठ IPS राजीव शर्मा ने राजस्थान के नए डीजीपी के रूप में गुरुवार 3 जुलाई को पदभार संभाला। उन्होंने साइबर क्राइम नियंत्रण और कम्युनिटी पुलिसिंग को प्राथमिकता बताया। शर्मा ने पुलिसकर्मियों से संवेदनशील और व्यवहार कुशल होने का आह्वान किया।

Image

राजस्थान के नए DGP राजीव शर्मा

Photo : Twitter

राजस्थान पुलिस को कल यानी गुरुवार 3 जुलाई को अपना नया मुखिया मिल गया। वरिष्ठ IPS राजीव शर्मा ने डीजीपी के रूप में गुरुवार को पदभार संभाल लिया। राज्य सरकार ने गुरुवार दोपहर में उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। इसके बाद राजीव शर्मा शाम 6 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

राजस्थान के डीजीपी के रूप में चार्ज लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनकी प्राथमिकता साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के साथ ही कम्युनिटी पुलिस भी होगी। ताकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ सके।

IPS राजीव शर्मा ने कहा कि हर पुलिसकर्मी को संवेदनशील व व्यवहार कुशल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता और व्यवहार राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पुलिस के ध्येय वाक्य 'आम जन में विश्वास, अपराधियों में डर' को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

उम्मीद की जा रही है कि IPS राजीव शर्मा की DGP के रूप में नियुक्ति से राजस्थान पुलिस को एक नई दिशा और दृष्टिकोण मिलेगा। यह राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मददगार होगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें