जयपुर

खुशखबरी! Jaipur से इन शहरों के लिए सस्ता हुआ फ्लाइट का किराया, मई तक कम बजट में हवाई यात्रा का मिलेगा लुत्फ

जयपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद समेत कई शहरों के लिए हवाई यात्रा के किराए में कमी आई है। पर्यटक सीजन खत्म होने के बाद हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आने की वजह से कई एयरलाइंस ने फ्लाइट का किराया कम किया है।

Image

जयपुर से कई शहरों के लिए किराया कम हुआ

Jaipur News: जयपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत कई शहरों के लिए फ्लाइट का किराया कम हो गया है। राजस्थान में पर्यटन सीजन मार्च तक रहता है। मार्च में पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जिसकी वजह से कई एयरलाइंस ने किराए की दरों में कटौती की है। जानकारों के अनुसार जयपुर से इन शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी अच्छी है और अधिकतर शहरों के लिए औसतन 3-4 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। ऐसे में एयरलाइंस में आपसी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है, जिसके चलते फ्लाइट्स के किराए में कमी आई है। मई तक इन फ्लाइट्स के किराए में बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है। ऐसे में कम बजट में घूमने जाने के लिए यह बहुत अच्छा समय है।

इस वजह से किराए में आई कमी

एयरपोर्ट के एक वरिष्ट अधिकारी के अनुसार मार्च में पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद हवाई यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इसके अलावा व्यापार और पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहरों के लिए यात्रा करने वाले लोग भी कम हुए हैं। जिसकी वजह से एयरलाइंस ने कई शहरों के लिए फ्लाइट्स की टिकट सस्ती कर दी है। जानकारों के अनुसार हवाई किराए की दरों में कटौती की एक वजह आचार संहिता का लागू होना भी बताया जा रहा है। जयपुर से जिन शहरों की फ्लाइट्स का किराया कम हुआ है। उनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद सहित कई शहरों के नाम शामिल हैं। इनमें जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना 11 फ्लाइट, पुणे के लिए 3, अहमदाबाद के लिए 4, दिल्ली के लिए 6, हैदराबाद के लिए 5, उदयपुर के लिए 2 और जोधपुर के लिए 1 फ्लाइट संचालित होती है।

जयपुर से यात्रीभार का आंकड़ा

मार्च में पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद यात्रीभार में कमी देखने को मिली है। फरवरी के महीने में जयपुर से रोजाना आवागमन करने वाले यात्री की कुल संख्या करीब 16900 थी। मार्च में यह संख्या 16500 हो गई। अब जयपुर से रोजाना आवागमन करने वाला यात्रीभार औसतन 14500-14700 है। जयपुर से फरवरी में कुल 4.75 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। वहीं मार्च का आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article