जयपुर

महादेव बेटिंग ऐप केस: जयपुर के होटल में ED की रेड

जयपुर के कुकस में स्थित होटल फेयर माउंट में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई महादेव बेटिंग ऐप मामले में छत्तीसगढ़ की रायपुर ईडी टीम द्वारा की गई है। होटल में ऐप से जुड़े लोग एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे।

Image

(फाइल फोटो)

जयपुर के कुकस स्थित होटल फेयर माउंट में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में छापेमारी की। छत्तीसगढ़ की ईडी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए होटल में ठहरे हुए थे। ईडी ने बताया कि होटल में ठहरे लोग महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े थे और टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनसे पूछताछ की।

इससे पहले, 16 अप्रैल को भी ईडी ने जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी भरत दाधीच के घर पर छापा मारा था, जिसमें महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े 60 ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता, दिल्ली और राजस्थान में एक साथ छापे मारे गए थे। ईडी को जयपुर से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल कंपनियों से जुड़े सबूत मिले थे।

महादेव बेटिंग ऐप पिछले कुछ वर्षों में भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाज प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है, जो अवैध रूप से करोड़ों का लेन-देन करता है। इसमें कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं। ईडी ने पिछले साल इस घोटाले की जांच की थी और कई करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी, साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article