Dudu Road Accident: राजस्थान में दूदू में हुए भीषण सड़क हादसा हो गया है। इसमें भीलवाड़ा के रहने वाले 8 युवकों की मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाते हुए यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त करके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की और उसके बाद शव को परिवार को सौंपा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रोडवेज बस का टायर फटने से हुई है। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद बस एक कार से टकरा गई। जिस कारण यह हादसा हो गया है। पुलिस ने बताया कि 8 मृतकों में शामिल 5 मृतक बड़लियास के निवासी। युवकों का शव शहर में पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार के लोगों द्वारा हिंदू रीति रिवाज के साथ मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे है। स्थानीय लोगों ने अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। मुआवजे के साथ परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की जा रही है।
