जयपुर

Jaipur: ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या दूर करने को डिप्टी सीएम दीया कुमारी हुईं एक्टिव, अधिकारियों के साथ किया दौरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 10:35 PM IST

दिया कुमारी ने जाम की समस्या को हल करने के लिए फ्लाई-ओवर व रोड के चौड़ाई बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू किया जाए।

Image

अधिकारियों के साथ ट्रैफिक का जायजा लेती हुईं दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर की ज्वलंत समस्याओं को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। शुक्रवार को दिया कुमारी ने सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर रोड नंबर 14 से लेकर हरमाड़ा तक लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया।

इसके साथ ही दिया कुमारी ने नेशनल हाईवे अथोरिटी के अधिकारियों के साथ 14 नंबर पुलिया से नींदड मोड़ और टोडी इलाके का भी मौका मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी उप-सचिव शैलेश शर्मा, एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर हरीश कुमार, प्रोजेक्ट डारेक्टर अजय आर्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।

दिया कुमारी ने जाम की समस्या को हल करने के लिए फ्लाई-ओवर व रोड के चौड़ाई बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सीकर रोड पर हाईवे क्रासिंग के समय जाम की समस्या के समाधान, दुर्घटनाओं को रोकने, और बारिश के पानी का भराव रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

सीकर-जयपुर हाईवे पर पानी के भराव के कारण स्थानीय लोगों को कई वर्षों से बारिश के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएचएआई के अधिकारियों को दिया कुमारी ने निर्देश दिये हैं कि इंजीनियरिंग ख़ामियों के चलते आम जन को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

शुक्रवार को दिया कुमारी ने विद्याधर नगर में पीने के पानी की समस्या को हल करने लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की औऱ इलाके में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए भी निर्देश दिये। जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी उपमुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी कर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की हर कॉलोनी में पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article