जयपुर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दौसा में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोगों की मौत

​​राजस्थान के दौसा जिले में आज सुबह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों में से दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Image

दौसा में कार पलटने से हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • दौसा में कार पलटने से दो की मौत
  • शवों को अस्पताल की मौर्चरी में रखवाया
  • वास्तविक कारणों की जांच कर रही पुलिस

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार तड़के भीषण हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी कार

यह हादसा दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि कार सवार पंजाब के पांच लोग दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे इस दौरान कुंतल वास पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

दो लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

रघुवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कार में सोनू (40) और शरण वीर सिंह (36) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये उनमें से एक को जयपुर रेफर किया गया है जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बार अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!