जयपुर

जयपुर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा, पुलिस ने करवाए इतने बच्चे मुक्त, ये है पूरी कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 07:01 PM IST

Jaipur: बिहार से मानव तस्करी के जरिए लाए गए 25 बच्चों को पुलिस ने मुक्त करवाया है। सभी मासूमों से एक चूड़ियां बनाने के कारखाने में बालश्रम करवाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाल विकास धारा संस्था के फील्ड अधिकारी महेश बंजारा की सूचना पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग की ये पूरी कार्रवाई की गई है।

Image

जयपुर में मानव तस्करी रैकेट के भंडाफोड़ की जानकारी देते हुए डीसीपी देशमुख (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार से करीब 4 साल पहले लालच देकर जयपुर लाए गए थे मासूम
  • मुक्त करवाए गए बच्चों में से अधिकतर की उम्र 14 साल से भी कम
  • पुलिस से 3 महिलाओं सहित कुल 7 लोगों को किया गिरफ्तार


Jaipur: राजधानी जयपुर में बिहार से मानव तस्करी के जरिए लाए गए 25 बच्चों को पुलिस ने मुक्त करवाया है। सभी मासूमों से एक चूड़ियां बनाने के कारखाने में बालश्रम करवाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बहरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

डीसीपी नाॅर्थ परिस देशमुख के मुताबिक, बाल विकास धारा संस्था के फील्ड अधिकारी महेश बंजारा की सूचना पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग की ये पूरी कार्रवाई की गई है। डीसीपी के मुताबिक, जयपुर के शास्त्री नगर स्थित व्यास कॉलोनी में एक मकान में बच्चों को मानव तस्करी के जरिए लाकर अवैध तौर पर बाल मजदूरी करवाई जा रही थी। इसके बाद एडीसीपी धर्मेन्द्र सागर की अगुवाई में शास्त्री नगर थाने के सीआई दिलीप सिंह शेखावत ने पुलिस टीम के साथ मकान पर दबिश दी। पुलिस को मौके पर मकान में बने दो तल पर चूड़ी कारखाने में बच्चे बालश्रम करते दिखे।

घेराबंदी कर दबोचा आरोपियों को

एडीसीपी धर्मेन्द्र सागर के मुताबिक, पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने पहले तो मकान का गेट नहीं खोला। इसके बाद पुलिस टीम गेट तोड़कर घर के अंदर पहुंची। हालांकि आरोपी पुलिस कार्रवाई के बीच घर के पीछे के रास्तें से बाल श्रमिकों को ले जाने का प्रयास कर रहे थे, मगर पुलिस की घेराबंदी के चलते वे कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने बिहार से मानव तस्करी के जरिए जयपुर लाए गए 25 बाल मजदूरों को मुक्त करवाया। वहीं 3 महिला आरोपियों समेत कुल 7 लोगों को मौके से दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक मुक्त करवाए गए बाल श्रमिकों में से अधिकतर की उम्र 14 वर्ष से कम हैं। वहीं सभी आपस में रिलेटिव बताए जा रहे हैं।

ये चढे़ पुलिस के हत्थे

डीसीपी परिस देशमुख के मुताबिक, मानव तस्करी व बालश्रम करवाने के आरोप में सफीना खातुन (45), मोहम्मद निजामुद्दीन (38) ,मोहम्मद गुलाब रब्बानी (31), मोहम्मद मजीद (45) सभी निवासी समस्तीपुर बिहार व मोहम्मद इम्तियाज (38) सीतारा खातुन (35) शबनम परवीन (20) सभी निवासी बलीगांव वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ में जानकारी मिली है कि, आरोपी बच्चे 3-4 साल पहले बिहार के गांवों से लालच देकर लाए गए थे। वहीं आरोपी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की अनदेखी कर इनका जीवन खतरे में डाल रहे थे। इसके अलावा मासूमों को शारीरिक व मानसिक तौर पर यातनाएं देकर लगातार बालश्रम करवाकर शोषण करने का अपराध कर रहे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article