Best Place Visit in Jaipur: जयपुर सहित आसपास के इलाकों में अपने अतीत को समेटे हुए राजपूती विरासत का इतिहास भी देखने व जानने के लायक है। राजधानी जयपुर के पर्यटन स्थलों में जो नाम आपके जहन में सबसे पहले आता है वो है हवा महल। देश के सबसे सुंदर शहरों की फेहरिस्त में शामिल जयपुर में अगर आर रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो शहर के ये बेहतरीन टूरिसट स्पाॅट आपकी खुशी को दोगुना कर देंगे। तो चलिए आपको जयपुर समेत इसके नजदीकी इलाकों के बारे में बताते हैं।
हवा महल के झरोखें से बहती शीतल बयार करती है मदहोश
महाराजा सवाई सिंह द्वारा बनवाया गया हवा महल अद्भुत वास्तु शैली की नजीर पेश करता है। इस शाही महल को रानियों के लिए बनवाया था। जिसके पीछे का मकसद था, वे बाहर होने वाले आयोजनों को महल के झरोखों से देख सकें। इस महल के निर्माण में हिन्दू, राजपूत व इस्लामिक वास्तुकला का समावेश किया गया। बता दें कि, हवा महल में 953 झरोखे हैं। यह जयपुर में बड़ी चौपड़ पर आमरे रोड पर स्थित है। जहां पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं।जंतर मंतर देख होंगे अचंभित
जयपुर में आमेर फोर्ट के अलावा नाहरगढ़ व जयगढ़ के किले भी हैं। यहां से आप जयपुर शहर की खूबसूरती को देख पाएंगे। किलों की दीवारों पर प्राचीन शैली से बने चित्र व आभूषणों से सजी कलाकृतियां बरबस मन को मोह लेती हैं। जयपुर को अन्य शहरों से अलग पहचान दिलाता है जंतर-मंतर। इसका निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह ने करवाया था। बता दें कि, जंतर-मंतर को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। रजवाड़ों के समय में ज्योतिषीय व खगोलीय घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए इसका निर्माण करवाया गया था।जल महल पर निहारें सैलानी परिंदे
गुलाबी नगरी में खास व अद्भुत है जल महल, जिसे देख पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं। अरावली की वादियों में शहर के करीब 9 किमी की दूरी पर मौजूद ये झील रजवाड़ी समय की याद दिलाती है। झील के मध्य में मौजूद महल देखने से लगता है कि, जैसे ये इमारत पानी मे तैर रही है। इन दिनों यहां पर सैलानी परिंदों का जमावड़ा रहता है। जिसके चलते बर्ड वाॅचर्स की यहां हर समय भीड़ लगी रहती है। इसके किनारे पर बनें गार्डन सभी को आकर्षित करते हैं। यहां सर्दियों में ताजा व गरम स्ट्रीट फूड भी एंजाॅय किया जा सकता है।
