जयपुर

CM Bhajan Lal Sharma: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने CM भजनलाल शर्मा को दी बधाई

राजस्थान में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भजनलाल शर्मा को राजस्थान की कमान मिली है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है।

Image

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को दी बधाई

Photo : Times Now Digital

CM Bhajan Lal Sharma: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘भजनलाल शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

पूर्व सीएम ने लिखा,‘‘आशा करता हूं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में आप कार्य करते हुए प्रदेश के विकास की गति को आगे भी बनाए रखेंगे एवं राजस्थान को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में भूमिका निभाएंगे।’’ उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की मंगलवार को यहां हुई बैठक में शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। राज्य में विधानसभा की 200 में 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली थी।

End of Article