जयपुर

अस्पताल पहुंचते ही जाम हुआ एंबुलेंस का दरवाजा, समय पर नहीं निकल पाने से मरीज की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक एंबुलेंस का दरवाजा कथित तौर पर जाम हो जाने के कारण उसमें सवार एक महिला मरीज की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक एंबुलेंस का दरवाजा कथित तौर पर जाम होने से उसमें मौजूद महिला मरीज को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है।

फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास

पुलिस के अनुसार, सुलेखा (45) नामक महिला ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां एंबुलेंस का दरवाजा कथित तौर पर जाम हो गया। उसे एंबुलेंस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला के परिजनों ने लगाया आरोप

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि दरवाजा जाम होने के कारण कीमती समय बर्बाद हुआ, क्योंकि वह 15 मिनट तक एंबुलेंस के अंदर ही फंसी रही। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मामले की जांच सहायक कलेक्टर अरुण जैन को सौंपी है। भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी पी गोस्वामी ने भी मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। उन्होंने कहा, "मामले की जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए चार सदस्यों की समिति गठित की गई है।"

एंबुलेंस का दरवाजा जाम होने से मौत

उन्होंने कहा कि समिति एंबुलेंस का रिकॉर्ड, उसके अस्पताल पहुंचने का विवरण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य खामियों की जांच करेगी। हालांकि, एंबुलेंस परिचालन फर्म ईएमआरआईजीएचएस ने इस बात से इनकार किया है कि महिला की मौत एंबुलेंस का दरवाजा जाम होने के कारण हुई।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article