जयपुर

राजस्थान में मॉनसून का जोर! 11 जिलों में Rain Alert, भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले

आज का मौसम राजस्थान, 7 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के 11 जिलोंं में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इनमें से चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कल भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

Image

राजस्थान में बारिश का दौर जारी

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में बारिश का दौर जारी
  • भारी बारिश से बांध लबालब भरे
  • टोंक में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में आज मौसम: राजस्थान में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है। यहां सभी जिलों में बादल जमकर बरस रहे हैं। जिससे प्रदेश में बारिश का आंकड़ा औसत से ऊपर जा चुका है। कई इलाकों में तो अब तक पूरे सीजन की बारिश हो चुकी है। दक्षिणी राजस्थान में तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और बांध भी पानी से लबालब भरे हुए हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। टोंक में तो बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। राजस्थान में 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आइए देखते है कि आज प्रदेश में कैसा मौसम रहेगा।

4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें जयपुर, सीकर, चूरू, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और हनुमानगढ़ शामिल हैं। चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें अलवर, धौलपुर, करौली और भरतपुर हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। इसके बाद 9 जुलाई को फिर से प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

बारां में हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश हुई। जयपुर, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक और बारां में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हल्के से मध्यम बारिश हुई, साथ ही बादलों की गर्जन भी हुई। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश बारां जिले के शाहबाद में 195 मिमी दर्ज हुई। इसके बाद टोंक जिले के देवली में 155 मिमी, मालपुरा में 144 मिमी और पीपलू में 142 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं नागौर के परबतसर में 71 मिमी बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें