जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी; नौतपा में कहीं हीट वेव तो कहीं बारिश

27 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और अगले 48 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान, मौसम विभाग ने कुछ जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है।

Image

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी; नौतपा में कहीं हीट वेव तो कहीं बारिश

27 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में इन दिनों मौसम का बदलाव देखा जा रहा है। नौतपा की शुरुआत के साथ ही राज्य में मौसम ने करवट बदली है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज मेघगर्जन, धूल भरी आंधी और बरसात हुई, जिससे जयपुर सहित कई क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ जिलों में अब भी हीट वेव का प्रभाव बना हुआ है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में गर्मी के स्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। सोमवार को राज्य के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और धूल भरी आंधी के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.2°C, फलौदी में 43.3°C और जोधपुर में 43.2°C रहा, जबकि न्यूनतम तापमान अंता बारां में 31.8°C रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता 20 से 75 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

राजस्थान में तापमान का हाल

IMD के मुताबिक, राजस्थान के विभिन्न शहरों में भीषण गर्मी का असर देखा गया है। राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.2°C, जोधपुर में 43.4°C और चित्तौड़गढ़ में 43.3°C दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां तापमान 34.0°C रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 33.2°C, जैसलमेर में 31.8°C और जोधपुर में 31.0°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान माउंट आबू में 22.0°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना है। तेज गर्मी को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही, राज्य के कई जिलों में अगले 4 से 5 दिनों तक मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। विशेष रूप से, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग में 29 मई तक तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश हो सकती है। राजस्थान में मानसून 20 से 25 जून के बीच प्रवेश करेगा, जिसकी शुरुआत उदयपुर और कोटा संभाग से होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article