Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड से हल्की राहत महसूस हो रही है। वहीं शाम होते ही सर्द हवाएं मौसम को फिर से ठंडा कर दे रही है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में कभी भीं बारिश और कोहरे का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि ठंड हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है।
राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने वाला है। 30 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बादल छाने या बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। आईएमडी के अनुसार उत्तर हवाओं के असर से आने वाले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
21 शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम
राजस्थान में शुक्रवार को लगभग सभी जिलों में दोपहर के समय तेज धूप निकली। लेकिन दिन ढलने के साथ ही सर्द हवाएं भी चलने लगी। जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा शहर फतेहपुर दर्ज हुआ। यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद दूसरे सबसे ठंडा शहर माउंट आबू रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शुक्रवार को प्रदेश के 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।इससे एक दिन पहले 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ था।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में तापमान
| जिला | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| अजमेर | 24.5 | 9.6 |
| जयपुर | 24 | 11 |
| सीकर | 21.5 | 7 |
| कोटा | 23.5 | 10.4 |
| चित्तौड़गढ़ | 25.6 | 8.9 |
| बाड़मेर | 25.7 | 10.6 |
| जैसलमेर | 24.2 | 9.4 |
| जोधपुर | 25.4 | 13.2 |
| बीकानेर | 24.2 | 7.7 |
| चूरू | 24 | 7 |
| नागौर | 24.4 | 5.4 |
| जालौर | 26.1 | 11.1 |
| सिरोही | 19.4 | 8.7 |
