शहर

Indore News: दूषित जल से अब तक 8 की मौत, 192 अस्पताल में भर्ती; कैलाश विजयवर्गीय बोले– दोषी नहीं बख्शे जाएंगे

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल आपूर्ति मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल 192 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Image

इंदौर में दूषित पानी बना जानलेवा (ANI)

Photo : ANI

Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल आपूर्ति से फैले संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की स्थिति पर ताजा जानकारी साझा की है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी के अनुसार, फिलहाल 192 मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनमें से 26 मरीजों को एहतियातन आईसीयू में रखा गया है, हालांकि सभी की हालत स्थिर है और किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।

दूषित जल से अब तक कितनी मौत

भागीरथपुरा दूषित जल मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। बुधवार रात तक इलाज के बाद 50 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि बीती रात ही 5 नए मरीज भी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।

अलर्ट मोड पर सभी अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग ने हालात को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है। साथ ही दवाइयों, बेड, जांच सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी - कैलाश विजयवर्गीय

इसी बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावितों लोगों का इलाज कराया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्रेनेज का पानी सप्लाई लाइन में मिलने के कारण संक्रमण फैला। विजयवर्गीय ने साफ कहा है कि जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article