Varanasi Airport Emergency Landing: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार शाम एक इंडिगो विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। यह विमान गोरखपुर से बेंगलुरु की उड़ान भर रहा था। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, विमान के आगे के हिस्से को एक पक्षी से टकराने के कारण नुकसान हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत हवाईअड्डे के हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से वाराणसी हवाईअड्डे पर उतारा।
हवाईअड्डा निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी 216 यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सोमवार को उन्हें अलग-अलग विमानों से रवाना किया गया।
(इनपुट - भाषा)
