शहर

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी, इस स्पेशल ट्रेन से करें पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन; जानें डिटेल्स

पटना इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने राजधानी वासियों को पांच ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के माध्यम से लोग उज्जैन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, साईं बाबा दर्शन और नासिक, श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगनापुर मंदिर) का दर्शन कर सकेंगे

Image

भारत गौरव ट्रेन

Photo : Twitter

Patna: पटना इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने राजधानी वासियों को पांच ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नौ जुलाई को राजधानी के पाटलिपुत्र स्टेशन से रवाना होगी। जिसके बाद यह आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन चक पहुंचेगी। इसके साथ तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकते हुए उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर), सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग) शिरडी (साईं बाबा दर्शन) और नासिक (श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगनापुर मंदिर) का दर्शन कराते हुए 19 जुलाई को लौटेगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं

आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में स्लीपर (नॉन एसी), एसी III टियर और एसी II टियर की सुविधा होगी। ट्रेन में पेंट्री कार होगी, जिसमें पर्यटकों के लिए ताजा भोजन बनेगा। ट्रेन सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी। इ साथ ही वहां सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद होंगे। आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि निगम देखो अपना देश के तहत 'भारत गौरव' ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ये ट्रेनें

भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 प्रतिशत रियायत प्रदान कर रहा है। यह पर्यटक ट्रेन नौ जुलाई को बेतिया से खुलेगी, जो बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन होते हुए पटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी। पाटलिपुत्र स्टेशन से इस ट्रेन में कफी संख्या में श्रद्धालु सवार होंगे। बजट श्रेणी में स्लीपर क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क रुपये 20,899 प्रति व्यक्ति होगा।

इन श्रेणी में कर सकेंगे सफर

स्टैंडर्ड श्रेणी में श्री एसी से यात्रा होगी, इसका शुल्क 35,795 रुपये प्रति व्यक्ति है। श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्री विश्राम की व्यवस्था होगी। शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी के साथ ही घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था होगी।

  • इकॉनॉमी क्लास (स्लीपर क्लास) के लिए इस पैकेज में 315 बर्थ है। जिसमें हर व्यक्ति का किराया 20,060 रुपये देना होगा। इस पैकेज में यात्रियों को नॉन एसी बजट होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी और नॉन एसी बस की सुविधा दी जायेगी।
  • स्टैंडर्ड (3rd AC) के लिए इस पैकेज में 297 बर्थ हैं। जिसमें हर व्यक्ति का किराया 31,800 रुपये देने होते हैं। इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा और नॉन-एसी बस की सुविधा मिलेगी।
  • कमफर्ट (2nd AC) के लिए इस पैकेज में 44 बर्थ उपलब्ध हैं और हर व्यक्ति का किराया 41,600 रुपये होता है। इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा और एसी बस की सुविधा मिलती है।

इन 5 ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

आपको बता दें कि ये ट्रेन 5 ज्योतिर्लिंगों-ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्रयंबकेश्वर के साथ-साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिरडी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर के दर्शन यात्रियों को दर्शन कराएगी। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग एमपी में नर्मदा नदी के तट पर है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन, मध्य प्रदेश में स्थित है, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के तट पर स्थित है, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारका में है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक में है। पर्यटकों को पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों को कवर करने वाले अलग-अलग स्टेशनों से बोर्डिंग-डिबोर्डिंग की सुविधा दी जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'