शहर

Delhi Metro : 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC का बड़ा ऐलान; हर 30 मिनट पर मिलेगी ट्रेन

दिल्ली मेट्रो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 4 बजे से मेट्रो का संचालन करेगा। सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

Image

दिल्ली मेट्रो 15 अगस्त टाइमिंग (फोटो-AI)

दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार तेज हैं। इसके कार्यक्रमों में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) 15 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करेगा। इस दिन DMRC नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो परिचालन शुरू किया जाएगा।

सुबह 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

DMRC के मुताबिक, नियमित राजस्व सेवाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इससे स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचने वाले लोगों को सुबह के समय बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

1.30 लाख स्पेशल QR टिकट जारी

विशेष अतिथियों और अधिकृत आमंत्रितों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए DMRC ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख स्पेशल प्री-वेंडेड QR टिकट उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रितों को भी निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट दिए जाएंगे। इन विशेष QR टिकटों के जरिए की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा DMRC को reimbursed किया जाएगा।

ये तीन स्टेशन समारोह स्थल के सबसे करीब

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थल लाल किला के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन हैं। DMRC ने यात्रियों और समारोह में आने वाले लोगों को इन स्टेशनों के जरिए यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है। 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा शुरू होने से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से लाल किला पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article