वायरल न्यूज़

देशभक्ति का अनोखा रंग...स्कूली छात्रों ने एक साथ मिलकर बनाया ‘जीवंत भारत का नक्शा’, देखें Viral Video

Viral Video: स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक अभूतपूर्व मिसाल पेश की है। स्कूल परिसर में सैकड़ों छात्रों ने एक साथ कतारबद्ध होकर भारत के नक्शे की आकृति बनाई।

Image

छात्रों ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @school_apex)

Viral Video: देशभर में देशभक्ति का माहौल है और स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर जगह-जगह सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी अद्भुत क्षमता, अनुशासन और देशभक्ति का परिचय देते हुए स्कूल के विशाल प्रांगण में 'भारत का मानव मानचित्र' बनाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों स्कूली छात्र यूनिफॉर्म में एक खास व्यवस्था के तहत कतार में खड़े हैं। जब कैमरे का एंगल ऊपर से देखा जाता है, तो यह कतार पूरी तरह से भारत के नक्शे की सटीक आकृति बनाती है। बैकग्राउंड में बज रहा देशभक्ति गीत "मां तुझे सलाम" इस पूरे दृश्य को और भी जीवंत व भावुक बना देता है। बच्चों का यह अनुशासन और तालमेल देखते ही बनता है। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए देखता रह गया। तो आप इस वीडियो को देखें...

    नजारे ने जीता लोगों का दिल

    वीडियो देखकर आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को school_apex नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों में कम उम्र से ही अपने देश के प्रति प्रेम और एकता की भावना जगाने का यह एक बेहतरीन तरीका है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article