शहर

Hyderabad: पिता को मारकर बाल्टी में भरने वाले भाई-बहन को फांसी की सजा, पेंशन की लालच में अंधा हो गया था पूरा परिवार

टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज: हैदराबाद (Hyderabad) में एक भाई-बहन की जोड़ी को मौत की सजा सुनाई गई है। दरअसल इन दोनों ने पैसों की लालच में अपने ही पिता का खून (Murder) कर दिया था।

Image

हैदराबाद में पिता की हत्या करने वाले भाई-बहन को फांसी की सजा (प्रतीकात्मक फोटो)

टाइम्स नाउ नवभारत न्यूज: हैदराबाद (Hyderabad) में पैसों के लालच में एक परिवार ऐसा अंधा हुआ कि अपने ही बूढ़े पिता की हत्या (Murder) कर डाली। हत्या इतनी बेहरमी से की गई कि लाश तक को समेटना पड़ा था। ये हत्या कोई और नहीं बल्कि बुजुर्ग शख्स के बेटे-बेटी और बहू ने की थी। अब इस मामले में बेटा और बेटी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, साथ ही बहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

जहर देकर मारा और फिर लाश को टुकड़ों में काटा

यह हत्या साल 2019 में हुई थी। रेलवे से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की तब हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि 70 वर्षीय व्यक्ति की हत्या उसके परिवार के सदस्यों ने पेंशन लाभ हासिल करने के लिए की थी। उन्होंने उनके भोजन में जहर मिलाकर उन्हें खिलाया। जिसके बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो यही बच्चे उन्हें देखते रहे और फिर तड़प-तड़प कर बुजुर्ग की मौत गई है। मौत के बाद उनके बच्चों ने लाश को भी नहीं बख्शा और शव के कई टुकड़े कर दिए, ताकि लाश को ठिकाने लगा सकें, लेकिन मौका नहीं मिला और लाश के टुकड़ों को घर की बाल्टियों में भरकर रख दिया।

पड़ोंसियों के कारण पकड़े गए

हालांकि, घर से दुर्गंध आने के बाद 18 अगस्त, 2019 को कुछ स्थानीय निवासियों ने संदेह होने पर घर में प्रवेश किया तो उन्हें वहां मानव अवशेष मिले। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तीनों आरोपियों को 21 अगस्त, 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया था। मल्काजगिरि स्थित प्रधान जिला न्यायाधीश न्यायालय ने आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोषी पाया और मृतक के बेटे (47) और बेटी (36) को मौत की सजा सुनाई, जबकि उसकी पत्नी (65) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

पेंशन और घर की लालच

अभियोजन पक्ष के अनुसार, जिस व्यक्ति की हत्या की गई वह 2000 तक मालगाड़ी चालक के रूप में कार्यरत था और उसने चिकित्सा कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। तीनों आरोपियों ने उसकी पेंशन और घर पर कब्जा करने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article