शहर

Hyderabad News: बाइक को टक्कर मारने के बाद भाग रहा था ट्रक ड्राइवर, चलते ट्रक पर कूदा व्यक्ति; 2 किमी बाद धरा गया

Hyderabad News: ओवेसी फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान एक ट्रक ड्राइवर की बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान ट्रक के अगले पहिये में बाइक फंस गई। हादसे से आक्रोशित हुए लोगों देख ड्राइवर वहां से भागने लगा और उसी दौरान एक राहगीर फुटबोर्ड पर कूद गया।

Image

ट्रक के फुटबोर्ड पर लटका एक शख्स

Hyderabad News: चंद्रायणगुट्टा से एलबी नगर जाते हुए एक ट्रक की ओवेसी फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय बाइक से टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार गिर गया और बाइक जाकर ट्रक के अगले पहिये में फंस गई। ट्रक ड्राइवर ने मौके पर ट्रक रोक दिया। हादसे से आक्रामक हुई भीड़ ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। गुस्साए लोगों को देख ट्रक ड्राइवर ने नीचे उतरने की बजाय घटनास्थल से भागने का फैसला लिया। इस दौरान भीड़ से एक व्यक्ति ट्रक पर लटक गया। इस पूरी घटना की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दो किमी तक ट्रक पर लटका रहा व्यक्ति

आक्रोशित लोगों से बचने के लिए ड्राइवर ने ट्रक को हाई स्पीड में भागाने का प्रयास किया। इस दौरान अगले पहिए में बाइक फंसे होने के कारण ट्रक के चलने पर चिंगारियां निकलने लगी और उसी दौरान एक राहगीर ट्रक के फुटबोर्ड पर कूद गया और ट्रक को रोकने के लिए कहने लगा। लेकिन ड्राइवर ने उसकी एक न सुनी। वहीं दो अन्य लोगों ने बाइक पर सवार होकर ट्रक का पीछा किया और घटना की पूरी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। ट्रक ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए भीड़ के बीच से ट्रक को निकाला। तेज गति में ट्रक के चलने पर पहिये में फंसी बाइक निकल गई, लेकिन राहगीर ट्रक के फुटबोर्ड पर लटका रहा।

दो किमी चलने के बाद जब ट्रक ड्राइवर ने ट्रक रोका तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं फुटबोर्ड पर लटका व्यक्ति भी वहां से चला गया। पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक डाइवर पृश्वीराज के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग का मामला दर्ज करते हुए उसे रिमांड में लिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article