शहर

केरल में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के कारण गिरी मकान की दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत

केरल के पलक्कड़ जिले में मकान की दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों सो रहे थे और मलबे में दबकर दोनों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह उन्हें मृत पाया।

Image

दीवार गिरने से दो लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत
  • हादसे के वक्त सो रहे थे दोनों
  • सुबह स्थानीय लोगों ने पाया मृत

Kerala News: केरल के पलक्कड़ जिले में भारी बारिश के कारण सोमवार की रात को एक मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक मां और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जब मकान की दीवार गिरी तो उस समय दोनों सो रहे थे तथा उनकी मलबे में दबकर मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह दोनों को मृत पाया।

पुराना था मकान

पुलिस ने बताया कि यह घटना पलक्कड़ जिले में वडक्कनचेरी पुलिस थाना क्षेत्र के कोट्टेकड में हुई। जिस मकान की दीवार गिरी, वह पुराना था।मृतकों की पहचान सुलोचना (53) और उसके बेटे रंजीत (33) के रूप में की गयी है।

लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध

अधिकारियों ने बताया कि केरल के मध्य और उत्तरी जिलों के कई इलाकों में पेड़ों के उखड़ने तथा मामूली भूस्खलन होने की घटनाएं दर्ज की गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए मालंकारा और कल्लारकुट्टी बांध के द्वार खोल दिए गए हैं। उन्होंने पेरियार, मुथिराप्पुझा, थोडुपुझा और मुवाट्टुपुझा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article