दिल्ली

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, पूरे हफ्ते झमाझम बरसेंगे मेघ, जानें आज की Weather Update

आज का मौसम दिल्ली, 16 July 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में इस पूरे हफ्ते हल्की सी मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। सोमवार की भी कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

Image

दिल्ली में हफ्तेभर होगी बारिश

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आज हल्की बारिश होने की संभावना
  • अगले सोमवार को तेज बारिश के आसार
  • हफ्तेभर बारिश से तापमान होगा कम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादल मेहरबान रहने वाले हैं। राजधानी में इस हफ्ते की शुरुआत बारिश से हुई। जिसके बाद अब पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को हुई बारिश ने सुबह-सुबह उमस से कुछ राहत दिलाई। जिसके बाद फिर शाम तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तर किया। बारिश के चलते दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी हुई, जिससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की आशंका है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। 17 जुलाई बुधवार को यहां हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिसके बाद 18 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 19 से 21 जुलाई के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद 22 जुलाई सोमवार को मौसम में बदलाव होगा और तेज बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

सुहावने मौसम के बाद उमस की वापसी

दिल्ली में सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया था। हालांकि कई इलाकों में येलो अलर्ट की मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी में सोमवार सुबह कहीं हल्की और कहीं मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के चलते यहां मौसम सुहावना हो गया। लेकिन दोपहर में तेज धूप निकल आई, जिससे शाम होते-होते फिर से उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का सामना करना। सोमवार को पीतमपुरा 13.5 मिमी, रिज में 37.2 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 88 से 59 फीसदी रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article