शहर

हिमाचल के कुल्लू में टनल बनने से लोगों को होगी आसानी, फिर भी क्यों विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीण

कुल्लू के शोजा गांव में सुरंग बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए डिपीआर भी तैयार कर लिया गया है। इसके बन जाने से न सिर्फ दूसरे गांवों के लोगों को आसानी होगी, बल्कि इससे बहेतर कनेक्टिविटी और आर्थिक समृधि भी आएगी। लेकिन, फिर भी शोजा के लोग इसके खिलाफ हैं। आइए जानते हैं क्यों-

Image

कुल्लू में टनल बनने से लोगों को होगी

Himachal: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का शोजा गांव बहुत खूबसूरज है। यहां बर्फ से ढकी पीर पंजाल चोटियां आकर्षक का केंद्र है। पर्यटक यहां सुकून की तलाश में खींचे चले आते हैं। यहां जलोड़ी जोत के पास करीब 8,887 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक पहाड़ी दर्रा है। यह करीब 10,800 फीट ऊंचा है और कुल्लू को शिमला से जोड़ता है। इस गांव में 3km क्षेत्र में फैले 60 घरों लगभग 350 निवासी हैं। शोजा गांव के निवासियों ने यहां प्रस्तावित जलोरी सुरंग के विरोध में चुनाव का बहिष्कार करने की योजना बनाई है। गांव वासियों की मांग है किसी में हाल में उनके गांव के नीचे सुरंग का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही साल 2017 से 2018 में तैयार इस परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर ) को लेकर एक बार विचार करना चाहिए।

सुरंग के खिलाफ शोजा निवासी

इसे लेकर गांव के निवासी इलू राम का कहना है कि वह गांव के नीचे सुरंग के खिलाफ सरकार और प्रशासन के सामने अपनी मांग और चिंता व्यक्त हो रहे हैं। लेकिन, अबतक उन्हें कोई जबाव नहीं मिला है। उनका कहना है कि अगर हमारी बातें सुनी जाएगी और समाधान निकला जाएगा और विभाग इसे लेर लिखित अश्वासन देगा, तो ही हम चुनाव में भाग लेंगे। अगर नहीं तो हमारा विरोध जारी रहेगा।

गांव के पास होकर न गुजरे सुरंग

इसे लेकर जालोरी टनल प्रभाव संघर्ष समिति (जेटीपीएसएस) के निवासी और सचिव पदम सिंह ने प्रस्तावित संरेखण की गांव से निकटता पर ग्रामीणों की चिंताओं के बारे में बताया कि सुरंग हमारे गांव के ठीक नीचे से गुजरेगी, हमारे विरोध के बावजूद, नई सलाहकार फर्म केवल वैकल्पिक-2 पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हम सुरंग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम नहीं चाहते कि यह हमारे गांव या किसी भी गांव के नीचे या उसके पास से होकर जाए।

गांव के लोगों को इस बात का डर

आपको बता दें कि साल 2018 में इसकी परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में, एक परामर्श फर्म ने पांच संरेखणों को देखने के बाद बिकल्प 4 को सबसे सुरक्षित और सबसे व्यवहार्य मार्ग के समझा। वहीं विकल्प 1, 2, 3, और 5 को अस्वीकार कर दिया। हालांकि, हालिया घटनाक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2022 में नियुक्त की गई। नई कंपनी अल्टीनोक कंसल्टिंग इंजीनियरिंग इंक के खिलाफ 2 संरेखण का पक्ष लेने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे शोजा के निवासियों को डर है कि इससे उनके गांव को खतरा हो सकता है।

गांव को हो सकता है नुकसान

सिंह का कहना है कि वैकल्पिक-2 में सुरंग गांव से 200 मीटर से 1,100 मीटर के दायरे में बनाई जाएगी। जो हमारे गांव को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही पर्यटन, बागवानी और कृषि को भी यह प्रभावित कर सकती है। इतना ही नहीं, इससे संभावित रूप से हमारे जल स्रोतों में कमी आ सकती है। शोजा के निवासियों ने सलाहकार को मिट्टी परीक्षण करने की अनुमति देने का विरोध किया है, जो उनके गांव के पास किसी भी प्रस्तावित निर्माण शुरू होने से पहले भूमि की उपज और वहन क्षमता का आकलन करने के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक टेस्ट है। जेटीपीएसएस के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने इसी तरह की परियोजनाओं की वजह से पर्यावरणीय गिरावट और विस्थापन के पिछले उदाहरणों का हवाला देते हुए व्यापक प्रभाव पर जोर दिया।

सुरंग के कारण भूमि धंसने का खतरा

उन्होंने कहा जहां भी जलविद्युत या सड़क परियोजनाओं के लिए सुरंग बनाया गया है। किन्नौर, कुल्लू और मंडी जैसे क्षेत्रों में, ऐसी परियोजनाओं के कारण भूमि धंसने, भूस्खलन और जल स्रोतों की कमी हुई है। इसे देखते हुए, हमारे फलों के बागानों को खतरा है और हमारे गांव में आन वाले पर्यटन को भी नुकसान है, जिस कारण यह हमारे लिए करो या मरो की स्थिति है। और यह केवल शोजा गांव के बारे में नहीं है। जलोरी के दोनों तरफ कम से कम छह पंचायतों के गांव प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे और अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अपना आंदोलन और तेज करेंगे। हालांकि, जलोरी जोत रोहतांग जितना प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन यह स्थानीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है और कुल्लू घाटी के खूबसूरत दृश्यों का प्रवेश द्वार है।

दूसरे गांवों को सुरंग का इंतजार

वहीं दूसरी ओर सर्दियों के दौरान, आनी और निरमंड उपमंडलों के निवासी साल भर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए, खासकर कठोर सर्दियों के दौरान, सुरंग का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जलोरी जोत में भारी बर्फबारी होती है, जिससे कनेक्टिविटी में व्यवधान होता है, क्योंकि इसकी संकीर्ण, घुमावदार सड़कें अक्सर बर्फ और हिमस्खलन से अधिक गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं। इस वजह से लंबे समय तक बंद रहना पड़ सकता है और क्षेत्र के दूरदराज के गांवों और कस्बों तक पहुंचने में कठिनाइयां हो सकती हैं। अक्सर सर्दियों के महीनों के दौरान लंबे समय तक रुकावटों का सामना करना पड़ता है।

सुरंग बनने से होंगे ये फायदे

इस परियोजना के कार्यान्वयन से कुल्लू और आनी, निरमंड के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी, जो शिमला तक विस्तारित होगी। इससे क्षेत्र की लगभग 69 पंचायतों के निवासियों को सीधा लाभ होगा। सुरंग क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आर्थिक समृद्धि आएगी।लेकिन, शोजा के निवासी अपनी प्रिय मातृभूमि की सुंदरता और रक्षा के लिए अड़े हुए हैं। सुमन ने आश्वासन दिया कि केवल तकनीकी रूप से व्यवहार्य संरेखण को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिससो यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके बनने से लोगों या पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके लिए सावधानी बरती जा रही है कि सुरंग गांवों या प्राकृतिक जल स्रोतों के पास नहीं बनाई जाएगी। हम शोजा के लोगों से बात करेंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article