शहर

Kerala Rain Alert: केरल में मूसलाधार बारिश, समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें; एंट्री लेने को रेडी मानसून

Heavy rains in Kerala: केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी ने राज्य के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

Image

केरल में भारी बारिश (फाइल फोटो)

Heavy rains in Kerala: केरल के विभिन्न भागों में जारी भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार शाम को तिरुवनंतपुरम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने भारी वर्षा के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के अनुमान के कारण तिरुवनंतपुरम में तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने राज्य के त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा कन्नूर और कासरगोड में 24 से 26 मई तक तथा मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में 25 व 26 मई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। 26 मई के लिए पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी ‘रेड अलर्ट’ जारी है।

कब होता है रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 मई के लिए राज्य के नौ जिलों में, 25 मई को सात, 26 मई को चार और 27 मई को छह जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर (सेमी) से अधिक भारी बारिश, ‘ऑरेंज अलर्ट’ 11 से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ छह सेमी से 11 सेमी के बीच भारी बारिश को दर्शाता है।

आईएमडी ने यह भी बताया कि तटीय क्षेत्रों और अंदरूनी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है और मछुआरों समेत लोगों को एहतियाती कदम उठाने की की सलाह दी गई है। शुक्रवार से 27 मई तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने बताया कि शनिवार को राज्य के तटीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर 3.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!