एजुकेशन

NEET UG 2026 Refund: NTA ने फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू की, जानें लाखों छात्रों को क्यों मिल रहा है रिफंड?

NTA ने फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक) कर दिया है।

Image

(Image - chatgpt)

NEET UG 2026 Refund: नीट यूजी (NEET UG) 2026 के उन लाखों उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी खबर है जो अपनी परीक्षा फीस की वापसी (Refund) का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक) कर दिया है। आंकड़ों की बात करें तो कुल 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों में से 14 जुलाई तक केवल 11,46,401 छात्रों ने ही अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट की है। यानी लगभग आधे छात्रों ने अभी तक अपनी डिटेल सबमिट नहीं की है।

क्यों मिल रहा है यह रिफंड?

आपको याद दिला दें कि 3 मई 2026 को होने वाली मुख्य नीट परीक्षा पेपर लीक के विवाद के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसके लिए छात्रों से कोई नया शुल्क नहीं लिया गया था। अब एनटीए उसी पहली परीक्षा की फीस छात्रों को वापस लौटा रहा है। एजेंसी ने योग्य उम्मीदवारों के खातों में पैसे ट्रांसफर करना भी शुरू कर दिया है।

बैंक डिटेल्स अपडेट करने का आसान तरीका

अपनी फीस वापस पाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और 'Bank Account Details Confirmation/Updation' वाले विकल्प को चुनें।
  3. सुरक्षा के लिए बनाए गए दो-स्तरीय (Two-Factor Authentication) वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  4. अब अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिसमें लाभार्थी का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या (Account Number) और आईएफएससी (IFSC) कोड शामिल हैं।
  5. जानकारी की पुष्टि के लिए आप चाहें तो अपने बैंक का रद्द चेक (Cancelled Cheque) या पासबुक के पहले पन्ने की साफ फोटो अपलोड कर सकते हैं।
  6. सब कुछ दोबारा जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

रिफंड अटकने से बचने के लिए 3 जरूरी बातें

  • माता-पिता या अपना ही अकाउंट नंबर दें
  • आधार और पैन कार्ड से जुड़े खाते को प्राथमिकता दें
  • रिजल्ट और रिफंड दोनों पर नजर रखें

रिफंड और हेल्पलाइन सपोर्ट

अगर आपको पोर्टल पर बैंक डिटेल भरने में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है, तो आप तुरंत एनटीए के हेल्पलाइन नंबरों 011-40759000 या 011-69227700 पर फोन कर सकते हैं, या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल लिखकर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article