कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव की वजह से आज पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में सुबह से तेज बारिश हो रही है। कोलकाता के अलावा बंगाल के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं आंधी-तूफान के साथ मेघ गरजेंगे और झमाझम बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। खासकर, समुद्री इलाकों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों पर मौसम खराब रहा है और तेज हवाओं के साथ भारी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान कोलकाता के अलग अलग जगहों पर पानी जम गया। दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में तेज हवाओं के झोंकों से पेड़ गिर गए और इलेक्ट्रिकल पोल उखाड़ गए। जानकारी के मुताबिक, वायर और तार टूटने से बिजली गुल रही और कई सड़क धंस गईं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 'CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में दें इस्तीफा', CJP ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान, रखीं तीन डिमांड
फिलहाल, बिजली विभाग ने बिजली काट दी है, ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो। कोलकाता नगर निगम टूटे पेड़ को हटाने का कर रहा है। साथ लाइट पोल्स को भी हटाये जा रहें हैं। जलजमाव के बीच, नगर निगम के अधिकारी ना सिर्फ पानी निकालने का काम कर रहे हैं, बल्कि बंद पड़ी सड़कों को भी साफ कर खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
तेज तूफानी हवाओं और भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोलकाता की कई सड़कों पानी से लबालब भरी हुई हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों पर तूफानी हवाएं चलने और भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान घोषित किया है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है। इस दौरान समुद्री हिस्सों पर लहरें उठने की संभावना है।
