शहर

Burhanpur Rain: बुरहानपुर में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उफनते नदी-नालों ने तोड़ा महाराष्ट्र से संपर्क

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज वर्षा के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और महाराष्ट्र के रावेर से जोड़ने वाला अंतरराज्यीय मार्ग भी बंद हो गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Burhanpur Rain: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पिछले पांच घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के कारण क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क बाधित हो गया है। बुरहानपुर को महाराष्ट्र के रावेर से जोड़ने वाला अंतरराज्यीय मार्ग जलभराव और तेज बहाव के चलते बंद हो गया है। इसके कारण सैकड़ों वाहन चालक और राहगीर रास्ते में फंस गए हैं तथा उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से जलमग्न और तेज बहाव वाले मार्गों से दूर रहने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पांच घंटे तक तक हुई तेज बारिश

बता दें कि बुरहानपुर में लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश ने दस्तक दी। सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुई वर्षा दोपहर करीब 3 बजे तक लगातार जारी रही। करीब पांच घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, भारी जलभराव के कारण शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम?

बुरहानपुर में 25 जून को भी मौसम के सक्रिय बने रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से जिले में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम में ठंडक बनी रहेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि तेज बारिश के दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जलभराव या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article