शहर

केजरीवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में टली सुनवाई, अदालत ने 5 जुलाई की दी तारीख

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की स्थानीय सांसद-विधायक अदालत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गई। अरविंद केजरीवाल के वकील मदन सिंह ने कहा कि शनिवार को होने वाली सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई, जिसके कारण पांच जुलाई की नयी तारीख तय की गई।

Image

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AamAadmiParty)

Photo : Twitter

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की स्थानीय सांसद-विधायक अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों की सुनवाई शनिवार को वकीलों की हड़ताल के बाद स्थगित कर दी गई। अब इन मामलों की सुनवाई पांच जुलाई को होगी।

क्या है पूरा मामला?

एक अधिवक्ता ने बताया कि ये मामले 2014 के लोकसभा चुनावों से जुड़े हैं, जब तत्कालीन आप के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कुमार विश्वास के चुनाव प्रचार के दौरान गौरीगंज और मुसाफिरखाना पुलिस थानों में केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

अरविंद केजरीवाल के वकील मदन सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिसके परिणामस्वरूप शीर्ष अदालत ने उन्हें अगले आदेश तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी थी। सिंह ने कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष की ओर से मामलों को आगे बढ़ाने में स्पष्ट रूप से रुचि न लेने के कारण कार्यवाही में देरी हुई है।’’

क्यों टली सुनवाई?

सिंह ने कहा कि दोनों मामलों की शनिवार को होने वाली सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई, जिसके कारण पांच जुलाई की नयी तारीख तय की गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article