शहर

Hathras Stampede: भगदड़ की घटना पर एक्शन मोड में CM योगी, घटनास्थल का खुद करेंगे दौरा; पीड़ितों से भी मिलेंगे

Hathras Stampede: हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद सीएम योगी खुद ही घटनास्थल का दौरा करेंगे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। वह पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

Image

हाथरस जाएंगे सीएम योगी।

Photo : PTI

Hathras Stampede: हाथरस में भगदड़ मचने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में दिख रहे हैं। सीएम योगी खुद घटनास्थल का दौरा करेंगे और उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी होंगे। जानकारी मिली है कि सीएम योगी बुधवार को हाथरस पहुंचेंगे और घटनास्थल का जायजा लेंगे। साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहेंगे।

भगदड़ मचने से दर्जनों की मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 87 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हैं। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे।

उन्होंने कहा कि एटा अस्पताल में 27 शव लाए गए हैं। मरने वालों में 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। सिकंदराराऊ थाने के एसएचओ आशीष कुमार ने कहा कि भगदड़ वस्तुत: अत्यधिक भीड़ होने की वजह से हुई। सत्संग में शामिल होने के लिये अपने परिवार के साथ जयपुर से आयी एक महिला ने बताया कि सत्संग के समापन के बाद लोग एकदम से बाहर निकलने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

वहीं, मुख्यमंत्री ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article