शहर

Rajasthan Accident: हनुमानगढ़ में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हुए। घायलों को रावतसर और हनुमानगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hanumangarh Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक यात्री बस और ट्रेलर ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा बारमसर के पास सरदारशहर रोड पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। बस श्रीगंगानगर के रावतसर से जयपुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में सरसों से लदे दो ट्रेलर सड़क किनारे खड़े हुए थे। बस चालक ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से रावसतर अस्पताल भेज गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर SDM संजय अग्रवाल और पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि पांच लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। घायलों में 3-4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सात अन्य घायलों का इलाज रावतसर अस्पताल में चल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक

इस दुखद घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें