गुरुग्राम

मायके जा रही थी महिला, ट्रेन में दरिंदों ने दुष्कर्म कर ट्रैक पर फेंका; ट्रेन की चपेट में आने से पैर भी कटा

Panipat Crime (पानीपत की खबर): पानीपत में पति से झगड़े के बाद मायके जा रही महिला के साथ चार लोगों ने खाली ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी की सारी हदे पार करते हुए आरोपियों ने महिला को रेलवे ट्रैक पर फेंका और ट्रेन की चपेट में आने से महिला का बायां पैर कट गया। महिला और उसके परिवार ने सरकार ने न्याय की गुहार लगाई है।

Image

पानीपत में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Panipat Crime: हरियाणा के पानीपत जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका और वहं से फरार हो गए। रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन के आने से महिला का बायां पैर कट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया। महिला ने पुलिस को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की गई।

पानीपत रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

अस्पताल में भर्ती महिला ने पुलिस को बताया कि 24 जून को पानीपत में पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में वह घर छोड़कर मायके जा रही थी। 25 जून को महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसे वापस घर छोड़ने का झांसा दिया और रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के डिब्बे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि चार लोग थे, जिन्होंने उसके साथ बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि उसने दरिंदों के सामने हाथ भी जोड़े, मिन्नते भी की और वहां से भागने की कोशिश भी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ट्रेन की चपेट में आने से उसके बाया पैर कट गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी को दी मौके पर पहुंची जीआरपी ने पीड़ित महिला को पहले सोनीपत फिर रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। इस दरिंदगी के बाद से ही महिला सदमे हैं। अब पीड़ित महिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला आज न्याय की गुहार लगाने के लिए मीडिया के सामने आई है। महिला के पति ने कहा कि हमें न्याय दिलाए सरकार, घर में दो छोटी बच्चियां है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article