Best Places to Visit Near Gurugram: गुरुग्राम को देश-विदेश में साइबर सिटी और बिजनेस हब के रूप में जाना जाता है। इस शहर में मौजूद बड़े-बड़े मॉल, ट्रेंडी रेस्टोरेंट और नाइट क्लब युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। वीकेंड और छुट्टी के मौके पर इन जगहों पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। अगर आप इन जगहों पर घूमकर बोर हो चुके हैं और इस रिपब्लिक डे पर कुछ अगल जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो गुरुग्राम के ऐतिहासिक जगह आपके लिए बेस्ट रहेंगे। यहां पर कई ऐतिहासिक महत्व वाली जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। हम पांच ऐसी जगहों के बारे में ही बता रहे हैं।
गुरुग्राम
Best Places to Visit Near Gurugram: रिपब्लिक डे पर परिवार के साथ घूमें गुरुग्राम की ये 5 ऐतिहासिक जगहें
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 26, 2023, 01:21 PM IST
Best Places to Visit Near Gurugram: गुरुग्राम शहर जितना आधुनिक और हाईटेक है उतना ही ऐतिहासिक भी। यहां पर कई ऐसे स्थल मौजूद हैं जो सदियों के इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए हैं। यहां पर हम पांच ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ इस रिपब्लिक डे पर घूम सकते हैं।
फर्रुखनगर किला
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- मुगल शैली वास्तुकला का नमूना है फर्रुखनगर किला
- शीश महल का गुम्बजदार बेहद सुंदर और आकर्षक
- घौस अली शाह बाओली में आपको होगा शांति का अनुभव
