गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम में 26 नवंबर को ये 5 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 13 गाड़ियां आंशिक तौर पर रहेंगी प्रभावित

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 06:42 PM IST

Gurugram: दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर गढ़ी हरसरू स्टेशन के पास लूप लाइन की लंबाई बढ़ाने का कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से आगामी तीन दिनों तक इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेन जहां पूरी तरह से रद्द रहेंगी, तो कुछ आंशिक तौर पर रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है।

Image

गुरुग्राम से होकर जाने वाली पांच ट्रनें रहेंगी रद्द

KEY HIGHLIGHTS
  • गढ़ी हरसरू स्टेशन के पास होगा लूप लाइन की लंबाई बढ़ाने का कार्य
  • 24 से 26 नवंबर तक दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित
  • इस रूट पर चलने वाली पांच ट्रेनें 26 नवंबर को रहेंगी रद्द

Gurugram: उत्तर रेलवे गुरुग्राम में दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक के बीच गढ़ी हरसरू स्टेशन पर मेंटिनेंस का कार्य करने जा रहा है। जिसकी वजह से आगामी तीन दिनों तक इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार यहां पर लूप लाइन की लंबाई बढ़ाने का कार्य किया जाना है। इसकी वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इससे कुछ ट्रेन जहां पूरी तरह से रद्द रहेंगी, तो कुछ आंशिक तौर पर रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है।

उत्‍तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस रूट पर चलने वाली 5 ट्रेंने 26 नबंवर को पूरी तरह से रद्द रहेंगी। इसमें गाड़ी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन, गाड़ी संख्या 04433, दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन, गाड़ी संख्या 04500, रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन, गाड़ी संख्या 04434, रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन और गाड़ी संख्या 04470, दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन शामिल हैं। यह सभी ट्रेनें दिल्‍ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी के बीच चलती हैं।

ये ट्रेने रहेंगी आंशिक तौर पर रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मेरठ कैंट और श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14030 को 26 नवंबर के दिन मेरठ कैंट से नई दिल्ली स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा। यह गुरुग्राम से होते हुए श्रीगंगानगर नहीं जाएगी। इसी तरह, श्रीगंगानगर से आने वाली गाड़ी संख्या 14029 को सिर्फ बठिंडा स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्‍ली नहीं आएगी। वहीं, रेवाड़ी-मेरठ कैंट के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04435 भी 26 नबंवर को रेवाड़ी-नई दिल्ली स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट

कई ऐसी ट्रेनें हैं जो 24 से 26 नवंबर के बीच रेगुलेट होकर चलेंगी। दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04989 दिल्ली सराय-गुरुग्राम स्टेशन के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसी तरह, बरेली से भुज के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14311 भी दिल्ली सराय-गुरुग्राम स्टेशन के बीच 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं, भुज और बरेली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14312 रेवाड़ी-पातली स्टेशन के बीच 2 घंटे रेगुलेट रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 19601 को रेवाड़ी-पातली स्टेशन के बीच 1.45 घंटा, गाड़ी संख्या 14029 को रेवाड़ी-पातली के बीच 1.10 घंटे के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article