गुरुग्राम

Crime News: शादी का झांसा देकर जींद में विधवा से यौन उत्पीड़न, देह व्‍यपार कराने के आरोप में चार पर मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 08:16 PM IST

Jind Assault Case: हरियाणा के जींद जिले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की कि लगभग एक साल पहले उसके पति के गुजर जाने के बाद उसके पति के दोस्त, पडाना गांव के निवासी भगत ने 20 अगस्त को शादी का झांसा देकर उसके (पीड़िता के) साथ दुष्कर्म किया।

Image

दुष्‍कर्म का मामला। (सांकेतिक फोटो)

Jind Assault Case: हरियाणा के जींद जिले में शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला से दुष्कर्म और उससे जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मामला जींद जिले के जुलाना थाना क्षेत्र का है, जहां विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया गया और उससे जबरन देह व्यापार कराया गया।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की कि लगभग एक साल पहले उसके पति के गुजर जाने के बाद उसके पति के दोस्त, पडाना गांव के निवासी भगत ने 20 अगस्त को शादी का झांसा देकर उसके (पीड़िता के) साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उस घटना के बाद आरोपी भगत ने उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है भगत ने 40 हजार में उसे खटकड़ गांव के बलजीत और उसकी पत्नी सुमन को बेच दिया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बलजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे भावड़ गांव के संदीप को बेच दिया, जिसने उसका यौन शोषण किया और उससे जबरन देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, यौन शोषण करने, बंधक बनाने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत भगत, बलजीत, उसकी पत्नी सुमन और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया की सोनीपत पुलिस से ‘जीरो एफआईआर’ मिली थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article