गुरुग्राम

Gurugram News: अदालत परिसर में ही भिड़े हत्‍या आरोपी, मचा हड़कंप, चार पर मामला दर्ज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 05:50 PM IST

Gurugram: जिला अदालत में पेशी पर आए दो पक्षों के बीच कोर्ट परिसर में ही मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। इस झगड़े में बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। दोनों पक्षों पर हत्‍या और हत्‍या का प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Image

गुरुग्राम के जिला कोर्ट के अंदर दो पक्षों में मारपीट

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को कोर्ट के अंदर से ही दबोचा
  • दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश, एक ही समय पर कोर्ट पहुंचे थे सभी आरोपी
  • बचाव करने आए पुलिसकर्मियों से भी इन आरोपियों ने की मारपीट

Gurugram: गुरुग्राम की जिला अदालत में कड़ी सुरक्षा में आरोपियों बंदियों के बीच मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। कोर्ट में पेशी के लिए आए हत्‍या और हत्या के प्रयास के आरोपी दो गुटों ने कोर्ट परिसर के अंदर ही झगड़ा शुरू होगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश ही करते रह गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। कोर्ट के अंदर ही मारपीट होती देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि, इस झगड़े में बीच बचाव करने के लिए जब कोर्ट का सिक्योरिटी स्टाफ पहुंचा तो इन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हालांकि कुछ ही देर में घटना स्‍थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और आरोपियों को काबू कर मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट परिसर में मारपीट और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

शिवाजी नगर थाना पुलिस के अनुसार, हत्या के एक मामले में आरोपित कुणाल और महेंद्र इस समय जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं। इन दोनों के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश की अदालत में पेशी थी। वहीं हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत पर चल रहे अंकित और विक्रम की भी एक एडीजे कोर्ट में पेश थी। सभी आरोपी कोर्ट नंबर एक के पास मिले और फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में यह झगड़ा मारपीट में बदल गया। जिसकी वजह से कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। झगड़े की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो इन आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की।

हत्‍या के मामले में धमकी देने से शुरू हुआ विवाद

शिवाजी नगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि, सभी आरोपियों को कुछ ही देर में कोर्ट परिसर के अंदर ही दबोच लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि, इनके बीच पहले से ही रंजिश चल रही है। हत्‍या के मामले को लेकर ही दोनों पक्ष एक दूसरे को धमकी दे रहे थे। यह बहस कुछ देर में मारपीट में बदल गई। चारों आरोपियों को कोर्ट परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर वहीं से जेल भेज दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें