गुरुग्राम

Gurugram के बंधवारी लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, धुएं के गुबार में कैद हुआ इलाका

हरियाणा के गुरुग्राम में बंधवारी लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने की जगह) पर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग मौजूद है।

Image

बंधवारी लैंडफिल साइट में आग

Photo : Twitter

गुरुग्राम: बंधवारी लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने की जगह) पर आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर दमकल की कई गाड़िया पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। बंधवारी लैंडफिल में आग लगने के बाद धुएं का बड़ा और घना गुबार उठने लगा। इससे हवा में कार्बन जमने से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल, मौके पर दमकल विभाग मौजूद है, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि, धुएं के गुबार से स्थानीय लोग समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं। ये घटनाएं गर्मियों के महीने में अक्सर देखने को मिलती हैं।

गाजीपुर लैंडफिल साइट की आग अभी तक धधक रही

बताया जा रहा है कि इससे पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट में रविवार की शाम भीषण आग लग गई थी। उस वक्स स्थानीय निवासियों को डंपिंग साइट से निकलने वाले धुएं से सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट में रविवार की शाम भीषण आग लग गई थी। उस वक्स स्थानीय निवासियों को डंपिंग साइट से निकलने वाले धुएं से सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ा था। गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए 16 एक्सकेवेटर और 2 बुलडोजर के साथ 6 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। बता दें कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगी थी, जिस पर सोमवार करीब देर रात टीम ने 90% काबू पा लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article