गुरुग्राम

Gurugram में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

Image

( फाइल फोटो)

Photo : iStock

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के एक घर में हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घर में इतनी भीषण आग लगी थी कि महिला बच नहीं सकी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंजलि बख्शी एमजी रोड के पास सरस्वती विहार के विवेकानंद ब्लॉक स्थित मकान नंबर 490 की पहली मंजिल पर रहती थीं। उनका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य भूतल पर रहते थे।

धुएं से भर गया था घर

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुई। परिवार के सदस्यों को तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने देखा कि घर में धुआं भर रहा है। पुलिस ने बताया कि जब परिवार के सदस्य घर से बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि पहली मंजिल पर आग की लपटें उठ रही हैं। उन्होंने पहली मंजिल पर मौजूद उक्त महिला तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग के कारण वे नहीं जा पाए।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ी को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article