गुरुग्राम

Gurugram: लक्जरी मॉल-5 स्टार होटल और ब्रांडेड आवास, सबकुछ मिलेगा एलन ग्रुप के मॉल में, 500 करोड़ का दिया ठेका

गुरुग्राम में अब एक ही छत के नीचे शॉपिंग मॉल और पाइव स्टार होटल मिलेगा। इसके लिए एलन ग्रुप ने लीटन एशिया को 500 करोड़ रुपये का ठेका देकर मॉल बनाने के लिए कहा है।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गुरुग्राम: गुरुग्राम रियल्टी फर्म एलन ग्रुप (Gurugram realty firm Allen Group) ने गुरुग्राम में अपने शॉपिंग मॉल (Shoping Mall) के निर्माण के लिए लीटन एशिया (Leighton Asia) को 500 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने ऑस्ट्रेलियाई सीआईएमआईसी समूह की निर्माण कंपनी लीटन एशिया को अपनी नयी पेशकश एलन इंपीरियल के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का निर्माण ठेका दिया है।

लक्जरी रिटेल मॉल, पांच सितारा होटल बनेंगे

गुरुग्राम के सेक्टर 82 में स्थित इस मिश्रित उपयोग वाली परियोजना में एक लक्जरी रिटेल मॉल, एक पांच सितारा होटल और ब्रांडेड आवास शामिल हैं। लीटन नवंबर 2024 में निर्माण शुरू करेगी। एलन ग्रुप के चेयरमैन राकेश कपूर ने कहा कि कंपनी ने इससे पहले पिछले साल अगस्त में लीटन को 1,000 करोड़ रुपये का ठेका दिया था और एक बार फिर यह साझेदारी हुई है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article