गुरुग्राम

हरियाणा में टला बड़ा हादसा, नीलोखेड़ी स्टेशन के पास पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, सभी यात्री सुरक्षित

Karnal Train Accident: हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी में एक पैसेंजर ट्रेन का कोच पटरी से उतर गया। हालांकि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। यह ट्रेन नीलोखेड़ी स्टेशन पर रुकने के बाद करीब 100 मीटर आगे बढ़ी थी, तभी ट्रेन के चौथे कोच का पहिया पटरी से उतर गया। जिसके बाद तुरंतर ट्रेन को रोक दिया गया। तकनीकी समस्या के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे की तकनीकी टीम हादसे की वजह की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Haryana Train Accident: हरियाणा के करनाल में मंगलावर को बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। जिले के नीलोखेड़ी में एक पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। अभी तक घटना की वजह सामने नहीं है। इसको लेकर रेलवे की तकनीकी टीम जांच कर रही है। इस घटना के बाद प्रभावित रेलवे लाइन पर जल्द ही यातायात को बहाल कर दिया गया।

ट्रेन के चौथे कोच का पहिया पटरी से उतरा

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने करनाल से फोन पर बताया कि जब यह ट्रेन कुरूक्षेत्र से दिल्ली जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। जीआरपी अधिकारी ने बताया, ‘‘ ट्रेन नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर रूकने के बाद मुश्किल से 100 मीटर ही आगे बढ़ी थी, तो पीछे के चौथे डिब्बे का एक पहिया पटरी से उतर गया। ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।’’

तकनीकी समस्या के कारण हादसा होने की आशंका

जब अधिकारी से पूछा गया कि इसका क्या कारण हो सकता है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह एक तकनीकी समस्या हो सकती है। रेलवे की तकनीकी टीम जांच के बाद सही कारण बता पाएगी।’’ उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद प्रभावित लाइन पर रेल यातायात पर असर पड़ा लेकिन शीघ्र ही इसे (यातायात को) बहाल कर लिया गया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article