शहर

तांत्रिक के चक्कर में फंसी महज 26 साल की मैरिड लड़की, 'देवी दर्शन' के नाम पर होटल गई, बेहोशी में रेप हुआ, एक साल तक सहा

Naresh Chauhan Naresh Bhuva Arrested: सूरत के सिंगनपोर में एक ढोंगी तांत्रिक ने 26 वर्षीय विवाहित महिला को 'देवी दर्शन' के बहाने होटल में बुलाकर नशीला प्रसाद दिया और एक साल तक रेप किया।

Image

तांत्रिक के चक्कर में फंसी महज 26 साल की मेरिड लड़की, 'देवी दर्शन' के बहाने होटल गई, बेहोशी में हुआ रेप, एक साल तक सहा (सोशल मीडिया/स्क्रीनग्रैब)

Surat Singanpor Tantrik Rape Case: अंधविश्वास और ढोंगी बाबाओं के चक्कर में पड़कर जिंदगी बर्बाद होने का एक और खौफनाक मामला गुजरात के सूरत शहर से सामने आया है। यहां सिंगनपोर थाना पुलिस ने एक 28 वर्षीय ढोंगी तांत्रिक को एक विवाहित महिला के साथ करीब एक साल तक नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न सिर्फ महिला की आस्था का फायदा उठाया, बल्कि उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे लगातार प्रताड़ित भी किया।

धार्मिक आयोजन में हुई थी मुलाकात

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेश चौहान उर्फ नरेश भुवा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सूरत के अमरोली इलाके का रहने वाला है और शादीशुदा है।

शुरुआत कैसे हुई?

साल 2024 में पीड़िता के एक रिश्तेदार ने अपने घर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें नरेश चौहान को बतौर तांत्रिक/भुवा आमंत्रित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान 26 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात नरेश से हुई।

बातों के जाल में फंसाया: इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। नरेश ने महिला को अपनी कथित चमत्कारी शक्तियों के जाल में फंसा लिया।

'देवी दर्शन' के बहाने होटल में बुलाया, प्रसाद में दिया नशा

अप्रैल 2025 में आरोपी नरेश चौहान ने महिला को झांसा दिया कि वह उसे 'साक्षात देवी के दर्शन' कराएगा। इसके लिए उसने महिला को सिंगनपोर इलाके के 'योग होटल' में बुलाया। तांत्रिक की बातों पर भरोसा करके महिला होटल पहुंच गई।

वहां आरोपी ने महिला को पूजा का 'प्रसाद' खाने के लिए दिया, जिसमें पहले से ही कोई नशीला या बेहोशी का पदार्थ मिला हुआ था। प्रसाद खाते ही महिला बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में ही उसकी न्यूड तस्वीरें खींच लीं और वीडियो भी बना लिया।

एक साल तक ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी

जब महिला को होश आया और उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का अहसास हुआ, तो उसने विरोध करना चाहा। लेकिन आरोपी ने उसे मोबाइल में रिकॉर्ड की गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाए। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया, तो वह इन तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को जान से मार डालेगा।

इस बदनामी और जान के डर से महिला चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी पिछले एक साल से उसे उसी होटल में बार-बार बुलाकर हवस का शिकार बनाता रहा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, अन्य मामलों की भी जांच शुरू

लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सिंगनपोर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 123 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नरेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शादीशुदा है और अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस को अंदेशा है कि इस ढोंगी ने अपनी कथित तांत्रिक विद्या की आड़ में कुछ अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया होगा, इसलिए पुलिस अब इस एंगल से भी मामले की गहन जांच कर रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!