शहर

Greater Noida News: 72 लाख का बकाया न चुकाने पर NPCL ने इस सोसाइटी की बिजली काटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 72 लाख रुपये का बिल बकाया होने पर NPCL ने बिजली काट दी। जिससे करीब 5,000 परिवार प्रभावित हुए। बाद में सोसाइटी ने 50 लाख रुपये जमा कर शेष भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर शाम को NPCL ने बिजली बहाल कर दी गई। यह नवंबर 2025 के बाद चौथी बार हुआ है, जब सोसायटी की बिजली बकाया बिल के कारण काटी गई है।

Image

72 लाख बकाया बिल पर कटी सोसाइटी की बिजली (सांकेतिक फोटो-istock)

Photo : iStock

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक रिहायशी सोसाइटी का 72 लाख का बकाया बिजली बिल जमा न होने पर NPCL ने सख्त एक्शन लिया। कंपनी ने सोमवार को सोसाइटी की बिजली सप्लाई कट कर दी। जिससे करीब 5 हजार परिवारों को इसका असर झेलना पड़ा। सोसाइटी को बार-बार नोटिस और चेतावनी के बावजूद भुगतान पूरा नहीं होने पर कंपनी ने यह कार्रवाई की। हालांकि दिन में सोसाइटी मैनेजमेंट ने 50 लाख रुपये जमा किए और बाकी जल्द चुकाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम को बिजली सप्लाई फिर से बहाल कर दी गई।

बकाया बिल के कारण बार-बार कट रही बिजली

HT की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NPCL अधिकारियों ने बताया कि यह नवंबर 2025 के बाद चौथी बार है जब बकाया बिल के कारण सोसाइटी की बिजली काटी गई। इससे पहले 14 नवंबर, 21 नवंबर और 15 दिसंबर 2025 को भी इसी तरह की बिजली काटी जा चुकी है। NPCL के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि महागुन मायवुड्स में बिजली का सिंगल-पॉइंट कनेक्शन है, जिसके जरिए पूरे परिसर में बिजली सप्लाई की जाती है।

18 फरवरी को मिला बिल भरने का नोटिस

कंपनी के अनुसार, सोसाइटी मैनेजमेंट को 18 फरवरी को 84,33,698 रुपये का बकाया बिजली बिल चुकाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। जिसके भुगतान की सीमा 28 फरवरी तक दी गई थी। इस अवधि तक बकाया बिल न भरे जाने पर 15 मार्च को बिजली काटने की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद सोसाइटी मैनेजमेंट ने 14 मार्च तक केवल 13 लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया, जो काफी नहीं था।

50 लाख का पेमेंट करने पर बिजली लौटी

16 मार्च की सुबह तक बकाया राशि 71.40 लाख रुपये रह गई थी। इसके बाद सोसाइटी मैनजमेंट ने उसी दिन 50 लाख रुपये की पेमेंट की थी। साथ ही बचा हुआ 21.4 लाख रुपये का बिल अगले दिन तक चुकाने का लिखित आश्वासन दिया। इस पर NPCL ने सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। रात को करीब साढ़े आठ बजे सोसाइटी में बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई। जिससे निवासियों को राहत मिली।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article