ग्रेटर नोएडा

Yamuna Expressway:अब 8 लेन का होगा यमुना एक्सप्रेस-वे,हर रोज गुजरते हैं 30-32 हजार वाहन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 02:39 PM IST

Yamuna Expressway to be Widened: दिल्ली से आगरा को कनेक्ट करने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे को बनाने की कवायद साल 2003 में शुरू हुई। जिसका निर्माण जेपी ग्रुप ने किया है। साल 2012 से यह आम लोगों के तैयार हो गाया।

Image

यमुना एक्सप्रेस-वे होगा चौड़ा

Photo : BCCL

Yamuna Expressway to be Widened: दिल्ली से आगरा तक का सफर अब और ज्यादा आसान हो जाएगा। सरकार यमुना एक्स्प्रेस-वे को चौड़ा करने जा रही है। नए प्लान के तहत यमुना एक्सप्रेस-वे अब 6 लेन की जगह 8 लेन का होगा। इसके लिए दोनों साइड एक-एक अतिरिक्त लेन बनाई जाएगी। ऐसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते वाहनों के लोड और आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद बढ़ने वाले ट्रैफिक लोड को देखते हुए किया गया है।

165 किलोमीटर लंबा है यमुना एक्सप्रेस-वे

दिल्ली से आगरा को कनेक्ट करने वाले यमुना एक्सप्रेसवे को बनाने की कवायद साल 2003 में शुरू हुई। जिसका निर्माण जेपी ग्रुप ने किया है। साल 2012 से यह आम लोगों के तैयार हो गाया। यमुना प्राधिकरण के साथ जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के साथ हुए अनुबंध के अनुसार इसे पहले फेज में 6 लेन का बनाया गया है। इसके बाद वाहनों के बोझ के आधार पर इसके विस्तार की शर्त तय की गई थी। अब उसी आधार पर इसे 8 लेन किया जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट से बढ़ेगा बोझ

एक्सप्रेसवे के चौड़ीकरण के अलावा सड़क के किनारे लगे क्रैश बीम बैरियर की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। अभी इनकी ऊंचाई आधा मीटर है। जिसे एनएचआई के मानकों के अनुसार ऊंचा किया जाएगा। बैरियर ऊंचा होने से हादसे के बाद वाहनों के नीचे गिरने का जोखिम कम हो जाएगा।

त्योहारों और वीकेंड में टोल प्लाजा पर भारी जाम का सामना कर रहे एक्सप्रेस-वे पर जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद और बोझ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दो लेन को बढ़ाया जाना, बढ़ते बोझ को कम करेगा। यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि टेक्निकल कमेटी 15 दिन के अंदर डीपीआर तैयार करेगी।डीपीआर तैयार होने के बाद इसके 8 लेन में परिवर्तित करने का काम शुरू हो जाएगा। इस पर आने वाले पूरे खर्च को जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड वहन करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें