ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Near Tourist Place: ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर है ये बजट में फिट ब्यूटीफुल टूरिस्ट प्लेस, प्लान करें ट्रिप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 01:27 PM IST

Greater Noida to Nainital Trip: ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस नैनीताल। यह उत्तराखंड राज्य में पड़ता है। यहां की झील और हिल स्टेशन शानदार नजारे दर्शनीय होते हैं। ग्रेटर नोएडा से यहां की दूरी निजी वाहन से पांच से छह घंटे में पूरी की जा सकती है। दोस्तों या फैमली के साथ यहां ट्रिप प्लान किया जा सकता है।

Image

ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर घूमने के लिए है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस उत्तराखंड का नैनीताल (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से 303 किमी की दूरी पर स्थित है खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस नैनीताल
  • नैनीताल में घूमने के लिए कई विकल्प हैं मौजूद
  • ग्रेटर नोएडा से पांच से छह घंटे के अंदर निजी वाहन से जा सकते हैं नैनीताल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से छुट्टियों में नैनीताल का प्लान किया जा सकता है। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है। हिल स्टेशन के चारों ओर बर्फ से ढकी विशाल चोटियाँ मौजूद हैं। नैनीताल के केंद्र में एक प्राकृतिक शानदार झील है। यह नौका विहार, पिकनिक और शाम की सैर के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। ग्रेटर नोएडा से नैनीताल 303 किमी दूर है। पांच से छह घंटे में निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है।

बता दें कि, टिफिन टॉप नैनीताल में एक पर्यटन स्थल है। कुमाऊँ की पहाड़ियाँ इस स्थान को घेरती हैं और इसकी शांति को दोगुना करती हैं। टिफिन टॉप हाइक सभी एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा पंगोट और किलबरी अभयारण्य नैनीताल के आरक्षित वन में स्थित घूमने का बेस्ट प्लेस है। इस पक्षी अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के पक्षी और स्तनधारी जीव रहते हैं।

नैना पीक औक इको केव गार्डेन

नैनीताल का नैना पीक ट्रैकिंग के लिए एक पसंदीदा जगह है। आप टट्टू या घोड़े पर सवार होकर भी चोटी पर आसानी से पहुंच सकते हैं। ढलानों के नीचे का ट्रैक अद्भुत शहर और नैनी झील के साथ-साथ प्रकृति का जीवंत दृश्य दिखाता है। इसके अलावा इको केव गार्डेन आपस में जुड़ी हुई गुफाओं और हैंगिंग गार्डन का एक समूह है। यह नैनीताल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। सुरंगों के माध्यम से छह भूमिगत गुफाएँ यहां आपस में जुड़ी हुई हैं।

नैनीताल का चिड़ियाघर और स्नो व्यू प्वाइंट

नैनीताल का चिड़ियाघर वन्य जीवन का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। बता दें कि, यह उत्तराखंड का एकमात्र चिड़ियाघर है। नैनीताल का स्नो व्यू प्वाइंट हिमालय की चोटियों को देखने के लिए सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। स्नो व्यू प्वाइंट से बर्फ से ढकी हुई नंदा देवी, त्रिशूल और नंदा कोट के लुभावने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। इसके अलावा नैनी झील के तट पर स्थित नैना देवी मंदिर, उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है। यह नैनीताल में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। नैनीताल में नौका विहार, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी विकल्प मिलता है। नैनीताल से 55 किमी दूर स्थित नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर है। वहीं, 23 किमी दूर नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article