Greater Noida Char Murti Chowk: गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे बड़े चौराहे गौड़ चौक (किसान चौक या चार मूर्ति गोल चक्कर) पर अंडरपास बनेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अंडरपास बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोएडा प्राधिकरण ने करीब 60 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट के चयन के लिए वीकेएस इंफ्राटेक मैनेजमेंट कंपनी का चयन किया है। कंपनी जल्द डिजाइन और टेंडर के दस्तावेजों पर काम शुरू कर देगी। इसके आधार पर टेंडर निकालकर निर्माणकर्ता कंपनी का चयन होगा, चयनित कंपनी इस अंडरपास का निर्माण करेगी। हालांकि, इस अंडरपास को बनाने का काम पर्थला चौक पर फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद ही शुरू हो पाएगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी में लगातार इजाफा होता जा रहा है। यहां के सबसे व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक का लोड भी बढ़ रहा है। मौजूदा समय में जाम की समस्या न हो, इसके लिए अस्थायी विकल्प के तौर पर चौराहे के दोनों तरफ दो यूटर्न बने हैं।
