Greater Noida News: दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रास्ता भटके हुए लोगों की मदद करने और अन्य प्रकार की सहायता के लिए पुलिस की ओर से दो हेल्प डेस्क बना दिए गए हैं। यह हेल्प डेस्क यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक सालारपुर अंडरपास और गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक स्थापित कर दी गई है। जल्द ही अन्य तीन और स्थानों पर पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित होने की उम्मीद है। यहां पर 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कार्य की काफी प्रशंसा की है। इससे हेल्प डेस्क के आसपास के क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी। पुलिस के प्रयास से शांति व्यवस्था भी कायम रहेगी।
