ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में लगेगा दिल्ली फेयर, कल से एक्सपो मार्ट के पास रास्तों में बदलाव, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हो रहे दिल्ली फेयर के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आवागमन को सुगम बनाने के ल‍िए डायवर्जन की नई व्‍यवस्‍था तैयार की है।

Image

ग्रेटर नोएडा के रास्‍तों में बदलाव, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी यहां

इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में बुधवार से शुरू होने वाले दिल्‍ली फेयर के लिए ट्रैफिक पुल‍िस ने रूट डायवर्जन की एक योजना तैयार की है। इस फेयर में रोजाना लगभग सात हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इस आयोजन को सही ढंग से संचालित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। रूट डायवर्जन के तहत, गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोल चक्कर होकर आईएफएस विला की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा गोल चक्कर और एलजी गोल चक्कर होते हुए 130 मीटर रोड से जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

इस मेले का आयोजन व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली फेयर के दौरान ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इन दिशा-निर्देशों का पालन करने से न स‍िर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या को रोका जा सकेगा, बल्कि दुर्घटनाओं और असुविधाओं से भी बचा जा सकेगा।

लोगों के ल‍िए ट्रैफिक एडवाइजरी

लोगों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित रूटों का उपयोग करें और ट्रैफिक संकेतों व अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही, वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक हॉर्न का उपयोग न करें, ताकि मेले के दौरान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण बना रहे। ट्रैफिक पुलिस ने ये भी सुझाव दिया है कि ट्रैफिक से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन जरूर करें। इसके अतिरिक्त, मेले में आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ताकि सड़क पर वाहनों की संख्या कम हो और ट्रैफिक कम लगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!