शहर

CM पुष्कर सिंह धामी ने CWG 2026 और वर्ल्ड पैरा शूटिंग के मेडल विजेताओं की दी बधाई, बताया देश का गौरव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CWG 2026 और वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गौरव और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

Image

मेडल विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लास्गो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) और सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इन सफलताओं से भारत का खेल जगत वैश्विक स्तर पर और मजबूत हुआ है।

निशानेबाज राहुल शर्मा को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज राहुल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है और उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी।

महिला शॉटपुट खिलाड़ियों की दोहरी सफलता पर शुभकामना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स की महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में शर्मिला धनखड़ ने 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इसी स्पर्धा में शिल्पा शायला ने 7.26 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि एक ही स्पर्धा में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतना भारतीय खेलों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

सीएम धामी ने सिल्वर जीतने पर वल्लुरी की तारीफ की

धामी ने पुरुषों की 79 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा (वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन) में कुल 330 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीतने वाले वल्लुरी अजय बाबू की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका प्रदर्शन अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ज्ञानेश्वरी यादव और बिंद्यारानी की उपलब्धियों की तारीफ की

मुख्यमंत्री ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीतने वाले सर्वेश कुशारे को भी बधाई दी। इसके अलावा महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बिंद्यारानी देवी और भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धियों की भी उन्होंने प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश में खेल संस्कृति को नई पहचान दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन खिलाड़ियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भारत भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर इसी तरह नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article