ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Best Restaurants: ग्रेटर नोएडा में कर रहे हैं रेस्टोरेंट की तलाश, तो जानिए टॉप क्लास के रेस्टोरेंट के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 12:45 PM IST

Restaurants For Couples In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट में खाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके सामने कई विकल्प हो सकते हैं। यहां पर बजट के अनुसार कई तरह के रेस्टोरेंट मौजूद हैं। ग्रेटर नोएडा में इतालवी, चाइनीज, साउथ इंडियन और उत्तर भारतीय भोजन के लिए कई मशहूर रेस्टोरेंट मौजूद हैं। इन रेस्टोरेंट में आप फैमली के साथ भी खाने जा सकते हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए खाने के लिए बेस्ट रेस्टोरेंट के कई विकल्प हैं मौजूद

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में बजट के अनुकूल रेस्टोरेंट के कई विकल्प हैं मौजूद
  • गौर सिटी प्लाजा का देसी तड़का रेस्टोरेंट अपने स्वाद के लिए है मशहूर
  • सूरजपुर चौक का चाओबेला रेस्टोरेंट चाइनीज व्यंजनों के लिए है बेस्ट


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा एनसीआर का विकसित क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश का वह हिस्सा जो एक्वा मेट्रो लाइन के माध्यम से नोएडा और दिल्ली से जुड़ता है। यहां पर बेहतरीन रेस्टोरेंट के कई विकल्प मौजूद हैं। आप ग्रेटर नोएडा में बहुत सी जगहों पर सस्ती दरों पर आसानी से स्वादिष्ट भोजन पा सकते हैं। आइए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बात करते हैं जहां आपको बजट के अनुकूल खाना मिल सकता है।

ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित है रंग चोखा रेस्टोरेंट। इस रेस्टोरेंट में मुगलई और उत्तर भारतीय व्यंजन मिलते हैं। यहां की स्वादिष्ट कबाब, बिरयानी, और मिठाइयां खाने में बेस्ट होती हैं। यहां की सजावट आपका मन मोह लेगी। यहां पर कम बजट में उत्तम भोजन किया जा सकता है।

गौर सिटी प्लाजा का देसी तड़का

यह ग्रेटर नोएडा का सुंदर इंटीरियर और स्वादिष्ट भोजन देने वाला रेस्टोरेंट है। कॉलेज के छात्र यहां पर अधिक संख्या में आते हैं। रेस्टोरेंट को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। यहां का पास्ता ट्राई किया जा सकता है। यह गौर सिटी प्लाजा के तीसरी मंजिल पर स्थित है।

क्राउन प्लाजा का चाओबेला रेस्टोरेंट

चाओबेला रेस्टोरेंट चीनी और इतालवी व्यंजनों के लिए जाना जाता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत ये है कि यह बजट के अनुकूल खाने के व्यंजन देता है। इस रेस्टोरेंट के चीनी और इतालवी खाने का स्वाद आपको दीवाना बना देगा। यह सूरजपुर चौक पर क्राउन प्लाजा में स्थित है।

क्रिस्टल मॉल का डोसा प्लाजा

क्रिस्टल मॉल का डोसा प्लाजा दक्षिण भारतीय भोजन के लिए जाना जाता है। यह कैफे दक्षिण भारतीय भोजन की कई वैरायटी देने का काम करता है। यहां का चीज़ डोसा काफी लाजवाब होता है। यह रेस्टोरेंट शारदा विश्वविद्यालय के पास, नॉलेज पार्क के क्षेत्र में क्रिस्टल मॉल में स्थित है।

ग्रेटर नोएडा का टॉड-बिस्ट्रो कैफे

ग्रेटर नोएडा के टॉड-बिस्ट्रो कैफे के स्नैक्स काफी शानदार होते हैं। इस कैफे के खाने का स्वाद लाजवाब होता है। यहां पर बर्गर के अलावा, फ्राइड राइस, रोल्स, रैप्स, चीज़ फ्राइज़ और बेस्ट गुणवत्ता वाली चाय भी मिलती है। इस कैफे के सभी व्यंजन बजट के अनुकूल रहते हैं। टॉड-बिस्ट्रो कैफे नॉलेज पार्क के जी ब्लाक में वर्धमान घाटी, शारदा गोल चक्कर के पास स्थित है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article