ग्रेटर नोएडा

सुंदर भाटी गैंग और पुलिस के बीच धुआंधार फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2023, 08:25 AM IST

Greater Noida News: पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं और शासन द्वारा चिन्हित माफिया कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इनकी पहचान बृजेश कुमार उर्फ बिल्लू फौजी और सत्येंद्र के रूप में हुई है।

Image

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Photo : iStock

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश दनकौर में पुलिस पर फायरिंग करते हुए बैरिकेड तोड़कर फरार हो गए थे।

इन बदमाशों को गौतमबुद्ध नगर की स्वाट टीम व ईकोटेक-1 थाना पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तमंचा के जिंदा कारतूस और एक इनोवा कार बरामद की गई है। पुलिस ने बताया, इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है।

बैरिकेड तोड़कर हुए थे फरार

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया, एक इनोवा कार सवार बदमाश को पुलिस ने दनकौर में चेकिंग के लिए रुकवाया। हालांकि, बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बैरिकेड को तोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना वायरलेस पर दी गई, जिसके बाद गौतम बुध नगर की स्वाट टीम व ईकोटेक-1 थाना पुलिस सक्रिय हुई।

यूनिवर्सिटी चौराहे के पास रोकी गई इनोवा कार

पुलिस ने बताया, संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी चौराहे के पास इनोवा कार को ट्रेस कर बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई। हालांकि, बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गए, जिन्हें दौड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बृजेश कुमार उर्फ बिल्लू फौजी और सत्येंद्र के रूप में हुई है। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

शातिर अपराधी हैं दोनों बदमाश

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं और शासन द्वारा चिन्हित माफिया कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 1 पिस्टल, 1 तमंचा, कई जिंदा कारतूस और 1 इनोवा कार बरामद की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article