25 मार्च से शुरू हुए शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम अभी 20 दिन का समय और ले सकता है। अब तक इस सड़क का 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। आरसीसी सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था के कारण इस कार्य को पूरा होने में समय लग रहा है। ऐसे में इस दौरान यातायात को अगले कुछ दिनों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद क्रासिंग रिपब्लिक के बीच की आवाजाही सुगम और सरल हो जाएगी।
20 दिनों के लिए रूट का डायवर्जन
शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण के चलते ट्राफिक पुलिस ने बीते 25 मार्च से अगले 20 दिनों के लिए रूट का डासवर्जन किया था। ऐसे में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ तो रूट डायवर्जन पहले की तरह की प्रभाव रहेगा। यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है और जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का कार्य अभी जारी रहेगा।
इटेड़ा गोलचक्कर से शाहबेरी का विकल्प
आवाजाही की सुविधा को सुनिश्चित करते हुए, इटेड़ा गोलचक्कर से शाहबेरी होकर गाजियाबाद जाने वाले वाहनों के लिए एक विकल्प भी है। इन वाहनों को गौड़ चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर जाने वाली 130 मीटर लंबी सड़क का उपयोग करना पड़ेगा, जिससे यातायात में कम परेशानी हो सकती है।
